'यह अमेरिका के लिए विनाशकारी है'... बाइडेन के बजट पर क्यों फूटा भारतीय अमेरिकी निक्की हेली का गुस्सा

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2023

भारतीय मूल की अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को उनके वार्षिक बजटीय प्रस्तावों के लिए आड़े हाथों लिया है। हेली ने कहा कि हमें लोगों को कल्याण से काम की ओर ले जाना चाहिए। लेकिन जो बाइडेन बिना किसी काम की आवश्यकता के कल्याणकारी जांच की मांग कर रहे हैं। बाइडेन ने अपने वार्षिक बजट में समाज कल्याण के कई उपाय किए हैं और अमीरों पर कर बढ़ाए हैं। हेली ने कहा कि मुझे लगता है कि बाइडेन परम समाजवादी राष्ट्रपति हैं। वह हर किसी का पैसा खर्च करना पसंद करता है। हर चीज के लिए उनका जवाब टैक्स बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने दिया यूक्रेन को धोखा! Oscars में Russia- Ukraine War पर बात करना चाहते थे Zelenskyy, अकादमी ने ठुकराई अपील

10 वर्ष में 20 हजार अरब डॉलर कर्ज की होगी वृद्धि

निक्की हेली ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के रिकॉर्ड तोड़ खर्च की भी आलोचना करते हुए दावा किया कि आने वाले 10 वर्ष में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और वृद्धि हो जाएगी। हेली ने कहा कि जब वह 2010 में नॉर्थ कैरोलाइना की गवर्नर बनी थी तो राष्ट्रीय कर्ज 13 हजार अरब डॉलर था। उन्होंने कहा, ‘‘तेरह साल बाद हमारे देश पर 31 हजार अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है और जो बाइडन के कारण हम अगले 10 साल में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और जोड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: 11 साल की उम्र में अमेरिका में किया था पहला कॉन्सर्ट, संगीत की दुनिया में जाकिर हुसैन ने मनवाया अपना लोहा

मजबूत अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक 

बता दें कि निक्की हेली ने 14 फरवरी को व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अपनी मुद्रा का अवमूल्यन जारी रखेंगे तो हम दुनिया में अपना स्थान खो देंगे। अमेरिकी नागरिकों की रक्षा करने तथा शांति बनाये रखने का इकलौता रास्ता आर्थिक आजादी है। 

अनुशासित दुश्मन साम्यवादी चीन है 

निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका के सामने अब तक का सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन साम्यवादी चीन है। रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष वार्षिक कार्यक्रम ‘कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस’ में दिए प्रभावशाली भाषण में भारतीय मूल की अमेरिकी हेली ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना करते हुए उसे ‘‘समाजवादी’’ पार्टी बताया।  

प्रमुख खबरें

Chhath Vrat 2026: छठी मैया की उपासना का पर्व Chhath Puja शुरू, डूबते और उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

उत्तर प्रदेश में SIR के जरिए दलितों और पिछड़ों को निशाना बना रही BJP: Congress

Delhi में AQI 367 पर पहुंचा, बायोमास का दहन बना प्रदूषण का प्रमुख कारण

Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर