Hyatt का अगले पांच-छह साल में भारत में अपने होटल की संख्या 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Prabhasakshi News Desk | Oct 27, 2024

नयी दिल्ली । वैश्विक आतिथ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हयात होटल्स कॉरपोरेशन का अगले पांच से छह साल में भारत में अपने होटल की संख्या को दोगुना कर 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कंपनी का इरादा अपने शीर्ष वैश्विक वृद्धि के बाजारों में से एक भारत में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने का है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हयात होटल्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक (भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया) संजय शर्मा ने ईमेल के जरिये दिए गए साक्षात्कार में पीटीआई-को बताया कि कंपनी हयात के पोर्टफोलियो से अतिरिक्त वैश्विक ब्रांड को भारत में पेश करने के अवसरों की भी सक्रियता से तलाश कर रही है। 

भारत में अन्य वैश्विक ब्रांड लाने की कंपनी की योजनाओं पर उन्होंने कहा, ‘‘हम हयात के पोर्टफोलियो से अतिरिक्त वैश्विक ब्रांड को भारत में पेश करने के अवसरों की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं। हाल ही में, हयात ने ग्रैंड हयात मुंबई में ‘ग्रैंड शोरूम’ पेश किया है। शर्मा ने कहा कि यह भारत में कंपनी की व्यावसायिक उपस्थिति को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। निकट भविष्य में कंपनी की विस्तार योजना पर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में हयात की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हयात रीजेंसी ब्रांड नए गंतव्यों में उतरने जा रहा है। इसके तहत हयात रीजेंसी कसौली और हयात रीजेंसी गाजियाबाद की शुरुआत होने जा रही है।

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks