Hyderabad में पत्नी को बंधक बनाकर दोस्तों से दुष्कर्म कराने का आरोप, Myanmar के पति पर केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

हैदराबाद में किराये के एक मकान में म्यांमा की 18 वर्षीय युवती को उसके पति द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान उसके पति के तीन दोस्तों पर युवती से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, म्यांमा का रहने वाला आरोपी पति और उसके तीनों दोस्त शहर के एक शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार, गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी इस साल मई में महिला को बांग्लादेश से हैदराबाद लाया, उससे शादी की और उसे किराए के एक मकान के कमरे में बंद रखा। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में उतार-चढ़ाव, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

INDIA Bloc Rally: शाम 5 बजे की डेडलाइन और कड़े नियम, Delhi Police ने Ramlila Maidan के लिए तय की शर्तें

Yuvraj Singh के 12 गेंद वाले रिकॉर्ड पर Abhishek Sharma बोले, वैसी T20 बल्लेबाजी करना आसान नहीं

Maharashtra के 304 तालुकों में सूखा प्रभावित 1.5 करोड़ किसानों को मिलेंगे ₹5000