हैदराबाद गैंगरेप: पुलिस ने चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया

By अंकित सिंह | Dec 06, 2019

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ उसी नेशनल हाईवे 44 के पास हुआ जिस पर वह गैंगरेप को अंजाम दिया गया था। पुलिस के मुताबिक वह चारों आरोपियों को nh-44 पर लेकर गई थी जहां जांच के लिए पूछताछ की जानी थी। इसके बाद पुलिस ने उस रात के क्राइम सीन को रीक्रिएट करने की कोशिश की। पहले पुलिस ने चारों आरोपियों को भागने का मौका दिया उसके बाद उन्हें ढेर कर दिया।

 

इन चारों आरोपियों ने हैदराबाद में एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी थी। इन चारों ने डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दिया था और उसके शव को जला डाला था। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दरिंदों ने इस घटना को 27 नवंबर को अंजाम दिया था।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar