निजाम के हैदराबाद का भारतीय संघ में विलय, देश मना रहा हैदराबाद मुक्ति दिवस, राजनाथ सिंह ने फहराया तिरंगा

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को परेड ग्राउंड में तेलंगाना मुक्ति दिवस समारोह का नेतृत्व किया, जो हैदराबाद के भारतीय संघ में विलय की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया गया। यह दिवस 1948 में निज़ाम शासन के अंत और ऑपरेशन पोलो की सफलता का स्मरण कराता है, जिसने रियासत को लोकतांत्रिक शासन के अधीन लाया। हैदराबाद लिबरेशन डे के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का यह दिन भारतीय इतिहास के एक बड़े ही महत्वपूर्ण माइलस्टोन के रूप में जाना जाता है। हम जिस हैदराबाद लिबरेशन डे की स्मृति को ताज़ा करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं, वह हमारे इतिहास का एक बड़ा ही निर्णायक और गौरवपूर्ण अध्याय है। 

इसे भी पढ़ें: Hyderabad Rain | हैदराबाद में जलप्रलय! भारी बारिश के बीच यातायात ठप, सड़कें बनीं नदियां, 3 लोगों का कोई सुराग नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अगस्त 1947 में आजाद हो गया था लेकिन भारत के उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाला एक बड़ा इलाका हैदराबाद भारत का हिस्सा नहीं था...यानी आजाद होने के बावजूद भारत एक ना होकर कई टुकड़ों में बंटा था... सरदार पटेल ने राजनीतिक परिपक्वता और कुशल रणनीति के बल पर रियासतों को शांति से भारत में मिला लिया। भारत और भारत के लोग सदैव सरदार पटेल जी के ऋणी रहेंगे। यह समारोह 17 सितंबर को तेलंगाना मुक्ति दिवस के रूप में आधिकारिक मान्यता देने की केंद्र की व्यापक पहल का हिस्सा था, एक ऐसी मांग जिसने हाल के वर्षों में जोर पकड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: Vice President Election 2025: सांसद चुनेंगे नया उपराष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और थल सेना, नौसेना और वायु सेना की टुकड़ियों द्वारा औपचारिक सलामी के साथ हुई। सिंह ने सैन्य शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और हैदराबाद के विलय में निर्णायक भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किशन रेड्डी और बंदी संजय कुमार सहित वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टरों और बैनरों में ऐतिहासिक संघर्ष और भारत की राष्ट्र निर्माण यात्रा में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

प्रमुख खबरें

Punjab में Akali Dal और BJP का छह साल बाद फिर गठबंधन, ढिल्लों ने बताया ऐतिहासिक

Pakistan में नए प्रांत बनाने की योजना पर बवाल, Karachi में Sindh के बंटवारे का विरोध

BJP और Shiromani Akali Dal गठबंधन से पंजाब मजबूत होगा, Nayab Singh Saini ने बताया स्वाभाविक

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav बोले, गठबंधन में उम्मीदवारों की जीत की क्षमता ही तय करेगी सीट बंटवारा