Rahul Gandhi और सोनिया पर Deepfake Video पोस्ट करने वाले दो X खातों पर केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाना बनाकर अश्लील डीपफेक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में ‘एक्स’ के दो खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना कांग्रेस पार्टी से विधानपरिषद के सदस्य (एलएलसी) वेंकट बालमूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के इन अकाउंट पर ऐसे अश्लील ‘डीपफेक’ वीडियो पोस्ट किए गए हैं जिनमें कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाना बनाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, 27 अगस्त को साइबर अपराध थाने में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि महिला नेताओं और शहीदों के परिवार को निशाना बनाना राजनीति का सबसे निचला स्तर है। आईवाईसी के एक बयान में कहा गया है, ‘‘मौजूदा सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और सोनिया गांधी को निशाना बनाने वाले इन अश्लील डीपफेक वीडियो को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब इन फर्जी खातों को कड़ा सबक सिखाने का समय आ गया है। हम इन सोशल मीडिया हैंडल के पीछे छिपे हर चेहरे को बेनकाब करेंगे। इन लोगों ने हद पार कर दी है।

अब उन्हें कानून का सामना करना होगा।

प्रमुख खबरें

France में हिंसक प्रदर्शन और Curfew के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की Advisory

Papankusha Ekadashi Vrat पर भगवान विष्णु की पूजा से मिलता है 100 व्रत के समान पुण्य फल

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण पर रोक के खिलाफ Supreme Court पहुंचा ट्रंप प्रशासन

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान