Hyundai ने ग्रामीण बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए आईटीसी से हाथ मिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने ग्रामीण बाजारों में अपने ब्रांड की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली आईटीसी के कृषि व्यवसाय खंड के साथ साझेदारी की है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘इस साझेदारी के तहत वाहन विनिर्माता कंपनी आईटीसी के व्यापक कृषि और ग्रामीण मंचों पर अपने तमाम मॉडल को ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रांड की पहचान बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगी। इस आशय के एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दोनों कंपनियों के बीच हस्ताक्षर किए गए हैं। एचएमआईएल ने कहा कि वह ग्रामीण इलाकों में आईटीसी के चौपाल सागर और ई-चौपाल मंचों के साथ सहयोग करेगी।

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कच्ची सामग्री, बैटरी उत्पादन से चीन पर बढ़ेगी भारत की निर्भरता: जीटीआरआई

आईटीसी लिमिटेड के कृषि कारोबार खंड के डिविजनल मुख्य कार्यकारी रजनीकांत राय ने कहा कि हुंदै के साथ साझेदारी आईटीसी ई-चौपाल और आईटीसीएमएआरएस पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाकर किसानों की आकांक्षाओं का समर्थन करेगी। हुंदै मोटर इंडिया ने कहा कि इस भागीदारी के माध्यम से यह चौपाल सागर- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आईटीसी के एकीकृत ग्रामीण सेवा केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों को संचालित करेगा।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा