Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2026

 हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की योजना विविधता बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रतिभाओं की मजबूत श्रृंखला तैयार करने के प्रयासों के तहत 2030 तक अपने कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के 4,000 से अधिक कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में फिलहाल आठ प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रतिभाओं का परिदृश्य बदल रहा है, ‘‘हम विभिन्न उद्योगों में प्रतिभाशाली महिला पेशेवरों की बढ़ती भागीदारी से उत्साहित हैं और अपने कारोबार के सभी क्षेत्रों में उनके विकास को सक्षम बनाने के लिए तत्पर हैं।’’

एचएमआईएल के अनुसार, उसने दीर्घकालिक कार्यबल रणनीति के तहत प्रतिभाओं को आकर्षित करने, विकसित करने और बनाए रखने के साथ-साथ करियर में प्रगति तथा नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यापक विविधता, समानता एवं समावेशन (डीईआई) ढांचा लागू किया है।

कंपनी ने कहा कि भारत के मोटर वाहन और परिवहन क्षेत्र उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण तथा ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं के साथ लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में कार्यबल में विविधता नवाचार, समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंपनी का मानना है कि विभिन्न पृष्ठभूमि से प्रतिभाओं को आकर्षित करने से प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ती है और कारोबार की सतत वृद्धि को समर्थन मिलता है।

प्रमुख खबरें

DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार

United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच

पूर्व जज से Digital Arrest कर 2.5 करोड़ ठगने के मामले में Kochi से एक और संदिग्ध धरा