मैं महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला जैसा नेता हूं... पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज सरकार को दिया ये चैलेंज

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2023

अपने देश में 100 से भी ऊपर मुकदमे झेल रहे और एक एक कर पार्टी छोड़कर जाते पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच पाकिस्तान के पूरर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक और बड़बोलापन सामने आया है। उन्होंने खुद को महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला जैसा नेता बताया है। इमरान खान ने जोर देकर कहा कि वह और उनकी पार्टी अपने खिलाफ बढ़ते आपराधिक आरोपों के बावजूद पाकिस्तान के अगले चुनावों में सत्ता में लौटने में सक्षम हैं। खुद की तुलना नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं से करते हुए इमरान खान ने ये दावा किया है। पूर्व प्रधानमंत्री द इंडिपेंडेंट से उस राजनीतिक संकट के बारे में बात कर रहे थे जिसने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर के भीतर उनकी नाटकीय गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इमरान समर्थकों ने देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और उसमें देश की सर्वशक्तिमान सेना के खिलाफ अभूतपूर्व रोषपूर्ण प्रदर्शन शामिल था। 

इसे भी पढ़ें: NIA ने पाक प्रायोजित नार्को-आतंकवाद मामले में आरोपी दो भाइयों के घर को किया कुर्क

पूर्व क्रिकेट स्टार का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव में पद से हटने के बाद से उनके खिलाफ लगभग 170 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें भ्रष्टाचार, हत्या, आगजनी और ईशनिंदा से लेकर राजद्रोह और आतंकवाद तक के आरोप शामिल हैं। वह अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि वह जल्द ही दोहरे शतक तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Dehradun दौरा: छात्रों की गूंज से सरकार की शिक्षा नीति पर करेंगे घेराबंदी

Emmy Awards 2026 Nominations Announced | The Pitt को मिले सबसे ज्यादा 25 नामांकन, Hacks 24 नोड्स के साथ दूसरे स्थान पर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Ram Mandir दान चोरी: रिश्तेदारों के Bank Accounts से घुमाया कैश, SIT जांच में खुली पूरी साज़िश

Maharashtra को एक सभ्य CM चाहिए! Sanjay Raut का Devendra Fadnavis पर तीखा हमला, पूछा- Emergency है क्या?