मैं विकेट निकालने वाला गेंदबाज हूं, टीम में यहीं भूमिका है: हसरंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

मुंबई|  श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने रविवार को कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की ओर से विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उनकी भूमिका की स्पष्टता से उन्हें मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में मदद मिल रही है। हसरंगा को आरसीबी ने इस साल की बड़ी नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा था। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी है।

हसरंगा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैं विकेट निकालने वाला गेंदबाज हूं और टीम की सोच भी ऐसी ही है। मैं रन रोकने वाली गेंदबाजी के साथ विकेट लेना चाहता हूं। टीम में मेरी यही भूमिका है।’’ इस प्रदर्शन के बाद हसरंगा (21 विकेट) मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेन्द्र चहल (22 विकेट)  के बाद दूसरे स्थान पर आ गये है।

हसरंगा ने कहा, ‘‘ मैं टीम में अपने स्थान को लेकर काफी खुश हूं। मैं बीच के ओवरों में विकेट लेकर विरोधी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार