बनिए का बेटा हूं, फ्री की योजनाओं के लिए पैसे का इंतजाम करना जानता हूं, अरविंद केजरीवाल का दावा

By अंकित सिंह | Jan 28, 2025

दिल्ली चुनाव के लिए 10 दिन से भी कम समय बचा है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रैलियों के दौरान अपनी जाति को रेखांकित किया और मतदाताओं से कहा कि वह एक बनिया हैं और जानते हैं कि जिस कल्याणकारी योजना का उन्होंने वादा किया है उसके लिए धन की व्यवस्था कैसे करनी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के शासन मॉडल, जाट आरक्षण के बारे में बात की और मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सवालों और आलोचनाओं का जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: 'केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोका जाए...', AAP प्रमुख के बायन के खिलाफ EC पहुंची BJP, लगाए बड़े आरोप

अरविंद केजरीवाल ने करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी के पक्ष में प्रचार किया। केजरीवाल ने कहा कि हमने पहले दिल्ली में फ्री बिजली की और पंजाब में भी हमारी सरकार है वहां पर भी 24 घंटे फ्री बिजली है। बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है आप फोन करके पूछना कि यूपी, हरियाणा, राजस्थान में बिजली का बिल कितना आता है? यहां पर कम से कम 5000 रुपए महीने का बिजली का बिल आता है। अगर 5 तारीख को गलत बटन दब गया तो कम से कम 5000 रुपए महीने का बिल आएगा। आप क्या इतना दे पाएंगे? इसलिए आप लोग सही बटन दबाएं।

इसे भी पढ़ें: Japan Academy Film Prize | Oppenheimer और Poor Things को टक्कर देगी Laapataa Ladies | Deets Inside

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर किसी को बिजली बिल शून्य मिल रहा है। मैं एक इंजीनियर हूं इसलिए आपको 24/7 बिजली उपलब्ध है और मैं एक बनिए का बेटा हूं इसलिए यह मुफ्त में उपलब्ध है। भाजपा मुझसे पूछती है कि मैं अपनी सभी घोषणाओं के लिए धन का प्रबंधन कहां से करूंगा, तो मैं कहता हूं, मैं एक जादूगर हूं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वे पूछते हैं कि पैसा कहां से आएगा। मैं बनिया हूं। मैं जानता हूं कि संसाधनों का प्रबंधन कैसे करना है। आपको चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। मैं गणित जानता हूं और मैं इसकी (पैसे की) व्यवस्था करूंगा। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत