'7 साल से CM हूँ, लेकिन चुनाव लड़ने के पैसे नहीं, मेरा और पार्टी का Account खाली है', केजरीवाल का बयान

By अंकित सिंह | Nov 07, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में लगातार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। दरअसल, पंजाब में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात को लेकर काफी उत्साहित है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि गुजरात में इस बार उसके सरकार बन रही है। इन सबके बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे थे। उन्होंने एक रोड शो के दौरान कहा कि वह 7 साल से दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनके पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं है। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने तो यह भी दावा कर दिया कि मेरा और मेरी पार्टी का अकाउंट खाली है।

इसे भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों पर AAP विधायक सौरभ भारद्वाज बोले, भाजपा ने महाठग को एमसीडी चुनाव में बनाया स्टार कैंपेनर

केजरीवाल ने लोगों से ने कहा कि अगर आपको स्कूल-अस्पताल चाहिए तो हमें वोट दे देना। अगर भ्रष्टाचार-गुंडागर्दी और लच्छेदार भाषण चाहिए तो उनके पास चले जाना। केजरीवाल ने मोरबी पुल हादसे का भी मामला उठाया और कहा कि  पीड़ितों के साथ जो कुछ भी हुआ, वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुल की मरम्मत करने वाली निजी कंपनी के मालिकों के खिलाफ इस त्रासदी के लिए मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। ‘आप’ नेता ने कहा कि गुजरात के लोगों ने भाजपा को 27 साल तक राज्य में शासन करने का मौका दिया। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे आम आदमी पार्टी को अगले पांच साल तक शासन करने का अवसर दें।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर