मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं... महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद बोले देवेंद्र फडणवीस

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति की भारी जीत के बाद भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने आज कहा कि वह आधुनिक अभिमन्यु हैं जो फर्जी आख्यान के चक्रव्यूह को तोड़ना जानते हैं। बड़े समर्थन के लिए मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए, फडणवीस ने कहा कि आज के परिणाम से पता चला है कि पूरा राज्य नरेंद्र मोदी और उनके एक है तो सुरक्षित है के नारे के पीछे है। उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ आकर इसे सफल बनाया है।

फड़णवीस ने कहा कि मैंने पहले कहा था कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं। मुझे लगता है कि इस जीत में मेरा योगदान छोटा है, यह हमारी टीम की जीत है। गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला ‘महायुति’ गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है और 288 विधानसभा सीट में से 222 पर आगे है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Election Result 2024: NCP के राज्य प्रमुख सुनील तटकरे की बेटी अदिति को मिली जीत, नवगाने को 82,798 वोटों के अंतर से हराया

भाजपा अब तक तीन सीट जीत चुकी है और अन्य 124 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। फडणवीस के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि शाह ने उन्हें फोन किया और पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस बीच, देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने ‘महायुति’ के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi