मैं मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं: दिग्विजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2018

भोपाल। सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान ‘‘दिग्विजय4सीएम’’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी नहीं है। ट्वीटर पर सोमवार की शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री पद के लिये कांग्रेस का चेहरा बनाने की मांग करते हुए एक अभियान ‘‘दिग्विजय4सीएम’ शुरू किया गया है। ।

 

इस अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिग्विजय ने मंगलवार को ट्वीट किया , ‘‘जिसने भी यह अभियान शुरू किया है, वह मेरा शुभचिंतक नहीं है। मैं मध्यप्रदेश का एक दशक तक मुख्यमंत्री रहा हूं और मेरे पहले दिये गये बयान कि मैं मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी नहीं हूं, से पीछे हटने का कोई प्रश्न ही नहीं है। मैं ऐसा नहीं हूं, जो कहें कुछ और करें कुछ और।’’

 

दिग्विजय प्रदेश में वर्ष 1993 से 2003 तक दस साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। वह कई दफा यह बयान दे चुके हैं कि यदि कांग्रेस प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है।

 

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने सीएसका का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav