केवल विधायक बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मुझे भाजपा कुछ और बड़ी जवाबदारी देगी: विजयवर्गीय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2023

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि वह मध्यप्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव केवल विधायक बनने के लिए नहीं लड़ रहे हैं और पार्टी उन्हें ‘‘कुछ और बड़ी’’ जवाबदारी देगी। विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर शहर में आयोजित कार्यक्रम में कहा,‘‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि (आगामी विधानसभा चुनाव में) भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनने वाली है। मैं केवल विधायक बनने नहीं आया हूं। मुझे पार्टी की ओर से कुछ और बड़ी जवाबदारी मिलेगी।’’ उन्होने कहा,‘‘मुझे जब बड़ी जवाबदारी मिलेगी, तो मैं बड़ा काम भी करूंगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमने विकास किया है और हम आगे भी विकास करेंगे।

भाजपा ने 10 साल के लम्बे अंतराल के बाद विजयवर्गीय को चुनावी टिकट दिया है। विजयवर्गीय ने इंदौर जिले की अलग-अलग सीटों से 1990 से 2013 के बीच लगातार छह बार विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने अपना पिछला विधानसभा चुनाव 2013 में जिले की महू सीट से लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अंतर सिंह दरबार को 12,216 वोट से हराया था।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान