मैं भाषा के बारे में बात करने के योग्य नहीं, इसे विशेषज्ञों पर छोड़ दें, कन्नड़ विवाद पर बोले कमल हासन

By अभिनय आकाश | May 28, 2025

कन्नड़ तमिल से निकला है वाले बयान को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि मैंने प्यार से कहा और स्नेह से कही गई किसी बात के लिए माफी नहीं मांगेंगे। केरल के तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए हासन ने कहा कि मैंने जो कहा वह प्रेम से कहा था और बहुत से इतिहासकारों ने मुझे भाषा का इतिहास पढ़ाया है। मेरा कोई मतलब नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक हस्तियों में अक्सर ऐसे मामलों पर बोलने के लिए विशेषज्ञता की कमी होती है। मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने राज्य के राजनीतिक इतिहास के उदाहरणों का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि तमिलनाडु ने लंबे समय से विविधतापूर्ण नेतृत्व को अपनाया है। 

इसे भी पढ़ें: कमल हासन ने इंटरव्यू में कहा- अहंकार स्टारडम का साथी है, जमीन से जुड़े रहना मुश्किल होता है

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कमल हासन पर उनके "कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है" वाले बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभिनेता को भाषा के लंबे इतिहास की जानकारी नहीं है। एएनआई के अनुसार कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है। बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है। चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के अवसर पर कमल हासन द्वारा यह दावा किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया कि ‘तमिल से कन्नड़ भाषा का जन्म हुआ।’

प्रमुख खबरें

अगर मुगल सेना हटी तो जीत किसकी? Haldighati का जिक्र कर बोले RSS प्रमुख Mohan Bhagwat

Pakistan की अकड़ बरकरार, Indian Flights पर 24 July तक जारी रहेगा एयरस्पेस बैन

Bandhu 2.0 रिलीज, Shahid-Kriti-Rashmika की नई Energy पर भारी पड़ी Nostalgia, जमकर ट्रोल हुए स्टार्स

Darjeeling Politics में भूचाल, TMC सहयोगी Anit Thapa का GTA से इस्तीफा, BJP से बढ़ेंगी नजदीकियां?