अपने आक्रामक व्यवहार को लेकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

कोलकाता। खेल के मैदान में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए कई बार मुसीबत का सामना करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने कहा कि वह जल्दी गुस्से में नहीं आते लेकिन गेंदबाज के तौर पर जुनून के कारण वह इस तरह से पेश आते है। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के आखिरी मैच से 25 साल के इस गेंदबाज को निलंबित (पिछले 24 महीने में चार डिमैरिट अंक होने पर) कर दिया गया था। वह श्रृंखला के तीसरे मैच में जो रूट का विकेट चटकाने के बाद जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के इस कप्तान के काफी करीब पहुंच गये थे। रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम चैट में शुक्रवार को कहा,‘‘ बहुत से लोगों को लगता है कि मैं जल्दी आपा खो देता हूं। मुझे हालांकि ऐसा नहीं लगता, यह सिर्फ जुनून के कारण होता है। इसके अलावा अगर आप छींटाकशी को देखते हैं तो यह खेल का हिस्सा है। हर तेज गेंदबाज ऐसा करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी तेज गेंदबाज बल्लेबाज से (खेल के दौरान) अच्छा व्यवहार नहीं नहीं करेगा। इसका मतलब यह नहीं है कि आप निजी या परिवार को लेकर टिप्पणी करे।’’

प्रमुख खबरें

PM Modi का Red Fort से Viksit Bharat का संकल्प, बच्चों से भावुक मुलाकात

Neeraj Chopra की सफलता ने बदला Jharkhand की Shilpa Kumari का भाग्य, अब Javelin में Olympic Gold का सपना

Hariyali Teej 2026: अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है हरियाली तीज का पर्व, जानिए पूजन विधि और महत्व

Gautam Gambhir और Shubman Gill की अगुवाई में मना आजादी का जश्न, 600th Test के साथ नया इतिहास रचेगा भारत