ऑस्ट्रेलिया से मिली जीत पर बोले भुवी, सपाट पिच पर 3 विकेट लेकर संतुष्ट हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

लंदन। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन की जीत में तीन विकेट लेने से उनका मनोबल बढ़ा है क्योंकि उन्होंने सपाट बल्लेबाजी वाले विकेट पर यह प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर ने रविवार को मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मैच में दस ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने कहा कि यह बेहद संतोषजनक प्रदर्शन रहा क्योंकि अगर आप परिस्थितियों पर गौर करो तो यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल थी। इसमें गेंदबाजों के लिये कुछ खास नहीं था और इस तरह के विकेट पर उन्हें आउट करने से मेरा मनोबल बढ़ा है।

डेविड वार्नर अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान जूझते हुए नजर आये और भुवनेश्वर ने कहा कि सही रणनीति से वह इस धाकड़ बल्लेबाज पर अंकुश लगाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि विकेट से बहुत ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी और इसलिए हम उन्हें खेलने के लिये पर्याप्त मौके नहीं देना नहीं चाहते थे। हमने ऐसा किया। यही हमारी रणनीति थी।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार