Abhishek Sharma का रक्षात्मक खेल देखकर हैरान हूँ, Sunil Gavaskar ने की युवा बल्लेबाज की प्रशंसा, साथ ही दी बड़ी चेतावनी

By रेनू तिवारी | Feb 27, 2026

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टी20 विश्व कप में अभिषेक शर्मा की वापसी की सराहना की है, लेकिन उनके बल्लेबाजी के नए अंदाज ने पूर्व कप्तान को अचंभे में डाल दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में अभिषेक की 55 रनों की पारी ने न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। अभिषेक इस टूर्नामेंट के दौरान अस्वस्थ भी रहे और तीन मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की 72 रन की जीत में 30 गेंदों में 55 रन बनाकर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया। गावस्कर ने जियोस्टार सेकहा, ‘‘हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज।

इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि अभिषेक के लिए यह एक सीखने का दौर है। गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे सच में लगता है कि यह उसके लिए सीखने का एक अच्छा मौका है। हर क्रिकेटर लगातार दो मैचों में रन न बना पाने के दौर से गुजरता है। बात सिर्फ इतनी है कि आप इससे कितना सीखते हैं। मुझे लगता है कि अभिषेक ने बहुत कुछ सीखा है और यह उसके लिए कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में अच्छा साबित होगा।’’

इसे भी पढ़ें: 'माँ बनने के लिए शादी ज़रूरी नहीं', Daisy Shah ने Egg Freezing कराई, कहा- अपनी शर्तों पर चाहिए मातृत्व

गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद भारतीय टीम ने जल्द ही सबक लिया तथा दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन को सुनिश्चित करने के लिए संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में वापस लेकर आया। उन्होंने कहा, ‘‘कहते हैं कि जब तक कोई चीज खराब ना हो तो उसे ठीक करने की क्या जरूरत है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत बुरी तरह हार गया था। इससे उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें शीर्ष क्रम में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन की जरूरत है। पिछले मैच से सबक लेना बहुत महत्वपूर्ण था।’’

इसे भी पढ़ें: 55 सैनिक ढेर, 19 पोस्ट तबाह, JF-17 को मार गिराया, तालिबान ने पाकिस्तान को जबरदस्त ठोका

गावस्कर ने कहा कि रविवार को कोलकाता में होने वाले एक तरह के नॉकआउट मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज अलग तरह की चुनौती है। उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनके बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। उनके गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे विपक्षी टीम की गलतियों का फायदा उठाते हैं और सही समय पर विकेट लेते हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से निपटने के लिए भारत को अच्छी रणनीति बनानी होगी।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 20 June 2026 | Child Trafficking Delhi | Monsoon Heavy Rainfall Aler | NEET UG Re Exam Security | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

“नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों के चेहरे की खुशी ही इस परियोजना की सबसे बड़ी सफलता है” विधायक धीरेन्द्र सिंह

INS Dunagiri, INS Sanshodhak और INS Agray के जरिये समुद्र पर भी राज करेगा भारत

Kashmir में 36 साल बाद वापस लौटा Kashmiri Pandit परिवार, Restaurant खोलकर शुरू किया नया कारोबार