MVA का चौकीदार हूं और मैं बोलूंगा, अजित पवार के बयान पर संजय राउत का पलटवार, शरद पवार को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2023

 शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता राउत का नाम लिए बिना पवार ने कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे एनसीपी के प्रवक्ता हों और हमारी पार्टी के मामलों के बारे में बोल रहे हों। अब अजित पवार के बयान के बाद संजय राउत ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने खुद को विपक्षी महा विकास अगाड़ी का चौकीदार बताया और कहा कि मेरे ऊपर केवल शरद पवार ही सवाल उठा सकते हैं। राउत ने कहा कि केवल शरद पवार साहब ही मेरी विश्वसनीयता पर सवाल उठा सकते हैं। मैं एमवीए का चौकीदार हूं और मैं बोलूंगा। कोई रोक नहीं सकता और मैं किसी से नहीं डरता। मेरे पास सभी मामलों की जानकारी है। तो इसमें गलत क्या है?

इसे भी पढ़ें: दोनों चाहते हैं लेकिन गुण मेल नहीं खाते, महाराष्ट्र के मंत्री ने अजित पवार की बगावत पर दिया बड़ा बयान

पवार ने कहा कि  आपको अपनी पार्टी का प्रवक्ता बने रहना चाहिए और राकांपा का प्रवक्ता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। पवार ने रविवार को प्रकाशित राउत के साप्ताहिक कॉलम 'रोखथोल' पर भी आपत्ति जताई, जिसमें राउत ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के हवाले से कहा कि सीनियर पवार ने उद्धव ठाकरे से कहा था कि एनसीपी के कुछ नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप