नये जमाने की पारिवारिक फिल्में बनाने पर काम कर रहा हूं: सूरज बड़जात्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2020

मुंबई। मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या का कहना है कि वह युवाओं को भारतीय परंपराओं और मूल्यों से अवगत कराने को एक चुनौतीपूर्ण काम मानते हैं। बड़जात्या ने 1989 में फिल्म  मैंने प्यार किया  से पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने  हम आपके हैं कौन  (1994), हम साथ-साथ हैं (1999), विवाह (2006) और  प्रेम रतन धन पायो  (2015) जैसी पारिवारिक फिल्मों का निर्देशन किया।

बड़जात्या ने कहा,  इन्हें (परिवार केन्द्रित फिल्में)बनाने को लेकर मैं समाज के प्रति और भी ज्यादा जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं क्योंकि कोई और इन्हें नहीं बना रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिये ऐसी फिल्में बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा,  जब मैं  बधाई हो  या  बाला  जैसी फिल्में देखता हूं तो उनकी तारीफ करता हूं और राजू हिरानी जो फिल्में बनाते हैं वे भी काबिले तारीफ होती हैं। मैं इसे बहुत अच्छा मानता हूं।  

प्रमुख खबरें

Narendra Modi Longest Serving Elected PM | देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, NDA करेगा भव्य सम्मान

Superstars Rajinikanth-Kamal Haasan को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता Director Bharathiraja का निधन

Market Opening Bell: ग्लोबल संकेतों की कमजोरी के बीच सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, निफ्टी सपाट, रिलायंस में 1.20% की तेजी

Share Market में तेजी लेकिन Dollar के आगे Rupee पर दबाव, 95.56 के स्तर पर आया