देश के वर्तमान हालात को लेकर चिंतित हूं : सैफ अली खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि एक नागरिक होने के नाते वह देश में मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं। 49 वर्षीय अभिनेता बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने नये कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण फैली अशांति पर प्रतिक्रिया दी है। सैफ ने देश में राजनीतिक परिदृश्य पर कहा, ‘‘कई चीजें है जिससे हम चिंतित हैं, देखता हूं कि ये सब कहां जाकर खत्म होगा।’’

फरहान अख्तार, परिणति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, ऋतिक रोशन और स्वरा भास्कर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की है। फिल्म उद्योग के नामी कलाकारों की चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन ‘‘सेक्रेड गेम्स’’ के स्टार ने कहा कि हर किसी के पास अपने विचार अभिव्यक्त करने या न करने का अधिकार है।

इसे भी पढ़ें: Good News के बाद अब इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है और न करना भी हर व्यक्ति का अधिकार है।’’ सैफ ने कहा कि वह स्थिति को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं और अच्छी तरह से समझने के बाद ही अपनी राय बनाएंगे। अभिनेता ने कहा, ‘‘प्रेस में काफी कुछ लिखा गया है, कई चीजें हैं जिसने हमें चिंता करने की वजह दी है।’’ उन्होंने कहा कि कई मायनों में भारत को खुद को परिभाषित करना होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर