कमलनाथ का CM शिवराज पर पलटवार, बोले- जब ये निक्कर में थे तब मैं MP बन गया था

By अनुराग गुप्ता | Jul 11, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वो निकर पहनकर घूमते थे उस वक्त मैं सांसद बन गया था। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने एकसभा के दौरान कमलनाथ के निकाय चुनाव में वोट नहीं डालने को लेकर निशाना साधा था और इसे जनता का अपमान माना था।

सरकार के पास नहीं है पैसों की कमी

शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना में एक जनसभा के दौरान कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कमलनाथ जी ने तो अपना वोट ही नहीं दिया। जो व्यक्ति खुद अपनी पार्टी को वोट ना दे, वह क्या विकास करेगा ?

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ पर बरसे CM शिवराज, बोले- जब विकास नहीं कर सकते तो कुर्सी पर ही क्यों बैठे थे ? 

उन्होंने कहा था कि हम मुरैना के विकास के लिए संकल्पित हैं। मेरे खजाने में पैसे की कमी नहीं रहेगी। कमलनाथ जी पैसे की कमी का रोना रोते रहते थे, बोलते थे "मामा खजाना खाली कर गया"। मेरे पास विकास के लिए पैसों की कमी नहीं रहेगी।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल