पंजाब से मिली हार पर बोले श्रेयस अय्यर, हम घबरा गए थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

मोहाली। जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी टीम घबरा गई और लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सकी जिसकी वजह से 14 रन से पराजय झेलनी पड़ी। जीत के लिये 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के 17वें ओवर में तीन विकेट पर 144 रन थे। सैम कुरेन ने हैट्रिक लगाकर दिल्ली को 19 . 2 ओवर में 152 रन पर आउट कर दिया। अय्यर ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है। यह अहम मैच था और ऐसे मैच हारना हमारे लिये अच्छा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: धोनी के धुरंधरों और रोहित के रणबांकुरों के बीच दिलचस्प रहेगी जंग

उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है। जिस तरह से हम खेल रहे थे, हर गेंद पर रन चाहिये थे लेकिन इन हालात से हम हार गए। हमने चतुराई से नहीं खेला और हर विभाग में उन्नीस साबित हुए। कप्तान ने कहा कि हम लक्ष्य का सही अनुमान नहीं लगा सके और घबरा गए। उन्होंने दो विकेट लगातार ले लिये। क्रिस मौरिस और ऋषभ पंत के आउट होने के बाद ही हम मैच हार गए। हमारे बल्लेबाजों ने भी कोई पहल नहीं की। इससे पहले दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सुपर ओवर में हराया था। अय्यर ने कहा कि मुझे पता नहीं चल रहा कि क्या हो गया। पिछले मैच में भी ऐसा ही हुआ था। हमें कुछ पहलुओं पर मेहनत करनी होगी और गलतियों से सबक लेना होगा।

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी