'मैं इसका समर्थन नहीं करती...' इलाहाबाद HC के फैसले पर केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Mar 21, 2025

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले को ‘गलत’ करार दिया, जिसमें उसने कहा था कि केवल स्तन पकड़ना और ‘पजामी’ का नाड़ा तोड़ना बलात्कार का अपराध नहीं है। आज पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस फैसले का समर्थन नहीं करती हैं और अदालत को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं इस फैसले का समर्थन नहीं करती हूं और अदालत को भी इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि इसका नागरिक समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।"

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Delhi HC Judge के घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के दौरान मिली बेहिसाब नकदी, CJI ने लिया जज पर सख्त एक्शन

यह आदेश दो व्यक्तियों द्वारा दायर एक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा ने पारित किया। इन आरोपियों ने कासगंज के विशेष न्यायाधीश द्वारा पारित एक आदेश को चुनौती देते हुए यह पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। इस मामले के तथ्यों के मुताबिक, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) की अदालत में एक आवेदन दाखिल करके आरोप लगाया गया था कि 10 नवंबर, 2021 को शाम करीब पांच बजे शिकायतकर्ता महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ ननद के घर से लौट रही थी। दाखिल आवेदन में आरोप लगाया गया था महिला के गांव के ही रहने वाले पवन, आकाश और अशोक रास्ते में उसे मिले और पूछा कि वह कहां से आ रही है। 

प्रमुख खबरें

दलीप ट्रॉफी: पूर्वी क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 266 रन पर समेटा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने कुछ देर की कप्तानी

Messi Event Refund: Suvendu Adhikari ने 33 हजार दर्शकों के पैसे लौटाने और 100 नए Indoor Stadium बनाने का किया बड़ा ऐलान

राजस्थान निकाय चुनाव में एकजुट रहें, सिफारिश नहीं जीतने वाले को मिले टिकट: अशोक गहलोत

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस