इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल नाखुश, बोले- व्यक्तिगत तौर पर मुझे यह भाषा पसंद नहीं

By अनुराग गुप्ता | Oct 20, 2020

वायनाड। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मंत्री इमरती देवी के खिलाफ ‘आइटम’ टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी महिलाओं के साथ गलत व्यवहार नहीं कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: इमरती देवी पर टिप्पणी को लेकर चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट 

वायनाड यात्रा पर पत्रकारों के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि कमलनाथ जी मेरी पार्टी के हैं। लेकिन उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह व्यक्तिगत तौर पर मुझे पसंद नहीं है। मैं इसकी सराहना नहीं करता हूं। जिस तरीके से हम महिलाओं के साथ व्यवहार करते हैं उसे सुधारने की आवश्यकता है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि महिलाएं हमारी शान हैं और मैं ऐसी भाषा की सराहना कतई नहीं कर सकता हूं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi के लेख पर Tariq Anwar का समर्थन, बोले- West Asia पर सच बोलने से भाग रहे लोग

Middle East Conflict MEA Helpline | संकट में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले 92.17 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, युद्ध की आहट से बाजार में हाहाकार

फ्रेंडली फायर का शिकार हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स! कुवैती पायलट की गलती से गिरे 3 US F-15 विमान, जांच में बड़ा खुलासा | Iran-Kuwait Conflict