मुझे नहीं पता कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर... Madhya Pradesh में बोले अरविंद केजरीवाल

By अंकित सिंह | Nov 02, 2023

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सिंगरौली में रोड शो किया। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 3 नवंबर को आएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली और पंजाब के लोगों ने चमत्कार करके दिखाया, आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के लोग भी चमत्कार करके दिखाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे मुझे नहीं पता कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर रहूंगा लेकिन सब लोग ये कहें कि सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल आए और हमने उन्हें ऐतिहासिक जीत देकर भेजा।

इसे भी पढ़ें: 'जांच से क्यों भाग रहे कट्टर ईमानदार', केजरीवाल पर BJP का वार, Sambit Patra बोले- शराब घोटाले के किंगपिन हैं CM

भाजपा का वार

जपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि टीवी के माध्यम से आप लोग देख ही रहे होंगे कि अरविंद केजरीवाल भाग गए हैं। अरविंद केजरीवाल ED के समन से भाग रहे हैं, सच्चाई का सामना करने से भाग रहे हैं। जांच से भागना एक तरह से स्वीकार करना होता है कि हां मैंने गलती की है। पात्रा ने कहा कि ED के सामने, एजेंसी के सामने पेश न होना, एक तरह से डर को दिखाता है, स्वीकृति को दिखाता है कि हां मैंने गलती की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शराब घोटाले के किंग-पिंग केजरीवाल ने स्वीकार किया है कि हां, शराब घोटाले में मेरा हाथ है। इसके पीछे जो बेतहाशा भ्रष्टाचार हुआ है, उसमें मैं भी शामिल हूं। वरना डरने की क्या आवश्यकता थी!

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद