मैं किसी से आदेश नहीं लेती, मस्क के साथ रिश्तों पर जॉर्जिया मेलोनी की सफाई

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2024

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी टेक बिलेनियर एलन मस्क के साथ अपनी दोस्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर करारा जवाब दिया है। मेलोनी ने इटली की संसद में कहा है कि वो उन क्षेत्रों में प्रभावित नहीं होंगी, जहां उनके आर्थिक हित हैं। मस्क के साथ अपनी दोस्ती का बचाव करते हुए उन्होंने कहा है कि वह एलन मस्क की दोस्त हो सकती हैं और अंतरिक्ष में निजी गतिविधि को विनियमित करने के उद्देश्य से एक नया कानून बनाने वाली पहली इतालवी सरकार की प्रमुख हो सकती हूं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रसेल्स में इस सप्ताह के यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले एक संसदीय सत्र को संबोधित करते हुए मेलोनी ने कहा कि उन्हें स्वतंत्रता है और वह उन क्षेत्रों से प्रभावित नहीं होंगी जो अरबपति के विशाल आर्थिक साम्राज्य से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि उनके कई लोगों के साथ 'अच्छे रिश्ते' हैं, लेकिन वह 'किसी से ऑर्डर नहीं लेतीं'।

इसे भी पढ़ें: Yearender 2024: एलन मस्क से लेकर बिल गेट्स तक, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर लोग

2022 में मेलोनी के इटली में सत्ता में आने के बाद उन्होंने एलन मस्क के साथ लगातार बैठकें की हैं, जिनका उद्देश्य यूरोपीय राष्ट्र के लिए निवेश आकर्षित करना बताया गया है। इतालवी सरकार ने हाल ही में एक रूपरेखा को मंजूरी दी है जो विदेशी कंपनियों के लिए इटली में काम करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ढांचे से 7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर उत्पन्न होने की संभावना है। अपने पूर्ववर्तियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले इतालवी नेता जो सोचते थे कि उनके एक विदेशी नेता के साथ अच्छे संबंध हैं, यहाँ तक कि दोस्ती भी है, उन्हें दूसरों का अनुसरण करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Elon Musk और Sundar Pichai ने Chandigarh के कंटेंट क्रिएटर के पोस्ट पर दिया जवाब, ऐसी आई प्रतिक्रिया

मेलोनी और मस्क की दोस्ती इससे पहले भी चर्चा का विषय रहे हैं। स्क ने पिछले सितंबर में एक रोमांटिक रिश्ते से इनकार कर दिया था जब उनकी एक-दूसरे को निहारते तस्वीरें वायरल हुई थी। दोनों न्यूयॉर्क में एक ब्लैक-टाई कार्यक्रम में थे जहां मस्क ने मेलोनी को एक पुरस्कार प्रदान किया था।

Stay updated with Latest International News in Hindi 

प्रमुख खबरें

Bhupender Yadav का विपक्ष पर हमला, Bihar SIR पर 60 हजार BLA ने दीं महज 2 आपत्तियां

Gaya में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत, Vijay Kumar Sinha ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर

Cyclone Arnab: ओडिशा ने बाढ़ और चक्रवात से निपटने के लिए केंद्र से 2,526 करोड़ रुपये मांगे

अरिश्फा का कैसेट तोड़ने पर ट्रोल हुईं Mahhi Vij, सपोर्ट में आईं Gauahar Khan