मैने भी चुनाव नहीं लडने का निर्णय लिया था। लेकिन पार्टी आलाकमान व कार्यकर्ताओं के दवाब से हमें निर्णय बदलना पडा

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 10, 2021

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में इस माह के अंत में होने जा रहे उप चुनावों को लेकर प्रदेश में चुनावी रैलियों व सभाओं के चलते महौल राजनैतिक रंग में रंगता जा रहा है। प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों के साथ मंडी लोकसभा क्षेत्र में एक साथ चुनाव होने जा रहे हैं।

दूसरी भाजपा के हमालवर तेवरों का जवाब देने के लिये कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी रानी प्रतिभा सिंह जो कि कांग्रेस प्रत्याशी हैं। मैदान में उतर गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा चुनाव समिति की बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता में हुई

उन्होंने चंबा जिला के भरमौर से अपना चुनाव प्रचार शुरू करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से हम सब पर दुखों का पहाड टूट पडा था। जिससे मैने भी चुनाव नहीं लडने का निर्णय लिया था। लेकिन पार्टी आलाकमान व कार्यकर्ताओं के दवाब से हमें निर्णय बदलना पडा। मेरा चुनाव लडना व चुनाव में आपका वोट कांग्रेस पार्टी को मिलना सही मायनों में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रतिभा सिंह यहां वीरभद्र सिंह को याद करते हुये भावुक हो गईं।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के पद चिह्नों पर चलकर ही यह चुनाव लड़ा जाएगा। जनता को विश्वास दिलाया कि वह जीतीं तो पीएम मोदी से जनजातीय क्षेत्र पांगी की चैहणी सुरंग, होली-उतराला सुरंग के निर्माण का मुद्दा उठाएंगी। भरमौर के बाद उन्होंने लिल्ह में भी जनसभा को संबोधित किया।

इससे पहले पूर्व मंत्री व विधायक आशा कुमारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी वीरभद्र सिंह द्वारा करवाए गए कार्यों को लेकर व उनकी कमी को लेकर भावुक हो गए। भरमौरी विधायक द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उन पर जमकर बरसे। कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक का कोई लेना-देना नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team