अगर मुझे तीन-चार महीने पहले रिहा कर दिया गया होता तो ‘आप’ हरियाणा में सरकार बना लेती: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर वह तीन-चार महीने पहले जेल से रिहा हो गए होते तो हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद उनके दल की सरकार बन जाती।

हरियाणा में आप उम्मीदवारों के पक्ष में एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अपनी पार्टी की गारंटियों के बारे में बात की, जिनमें मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार तथा महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये देने जैसी योजना शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि अगर उन्होंने मुझे तीन-चार महीने पहले जेल से रिहा कर दिया होता, तो हरियाणा में हमारी सरकार बन जाती। उन्होंने कहा, हर जगह मुझे लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है।

उन्होंने मुझे 10 दिन पहले ही रिहा किया है। हमें इतनी सीट मिल रही हैं कि हमारे बिना हरियाणा में कोई भी सरकार नहीं बना सकता। हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी, वह आम आदमी पार्टी के समर्थन से बनेगी। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Facebook और X पर एंटी नेशनल कंटेंट हटाने की मांग खारिज, Supreme Court का दखल से इनकार

Heart of the Beast Movie Review | अलास्का के खूंखार जंगल में ब्रैड पिट और उनके वफादार कुत्ते का साहसिक थ्रिलर

दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्या फिर से होंगे चुनाव? EC वाले खुलासे के बीच केजरीवाल ने कर दी गजब की मांग

देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?