'मोदी से मेरा नाता जोड़ने वाले लोकसभा में उन्हें लगाते हैं गले', आजाद का कांग्रेस पर करारा वार, बोले- चापलूसी करने वाले लगा रहे आरोप

By अनुराग गुप्ता | Aug 29, 2022

नयी दिल्ली। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद सोमवार को पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपने मोदी साहब का भाषण सुना, कोई इतना अनपढ़ और जाहिल है तो मोदी साहब का भाषण पढ़े। उन्होंने मेरी बात नहीं की। उन्होंने एक घटना की बात की। शुक्र करिए मैं मोदी साहब को बड़ा क्रूड आदमी समझता था। उन्होंने शादी नहीं की, बच्चे नहीं हैं तो इसको कोई परवाह नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि चापलूस अगर मुझ पर आरोप लगाए तो हमें बहुत दुख होता है। इसी बीच उन्होंने कहा कि घर वालों ने घर छोड़ने के लिए मजबूर किया और जहां घरवालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए और आदमी को भी लगे कि हमें पराया समझा जा रहा है तो अकलमंद आदमी का काम है कि घर छोड़कर चला जाए। इसी बीच उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा से वो मिले हैं जो नरेंद्र मोदी का सपना पूरा किया है। मैं नहीं हूं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की मुश्किलें नहीं हो रही कम, आजाद के बाद एक और वरिष्ठ नेता ने राहुल पर सवाल खड़ा करते हुए छोड़ी पार्टी 

राहुल पर बरसे गुलाम नबी

उन्होंने कहा कि लोकसभा में पूरी दुनिया के बाद भाषण देने के बाद उनसे (नरेंद्र मोदी) गले मिलते हैं, तो वो मिले हैं कि मैं मिले हूं ? गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पहले वे (जयराम रमेश) अपना डीएनए चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं, वह देखें कि उनका डीएनए किस-किस पार्टी में रहा है। बाहर के लोगों को कांग्रेस का अता-पता नहीं है। चापलूसी और ट्विट कर जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हमें दुख होता है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक