राजनीति में लंबी पारी खेलना चाहती हैं उर्मिला, बोलीं- आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

मुम्बई। बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर होने वाली ‘ट्रोलिंग’ (खिंचाई) और निजी हमलों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह राजनीति में लंबी पारी खेलने आई हैं। मातोंडकर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं और उत्तर मुम्बई से चुनाव मैदान में हैं, जो भाजपा का गढ़ है। अदाकारा ने कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि देश किस दिशा में जा रहा है और लोकतंत्र बच पाएगा कि नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी कोई काम अधूरा नहीं छोड़ा, चाहे वह मेरी पढ़ाई हो या करियर। राजनीति में आने का फैसला भी मैंने सोच-समझकर किया है और मैं इसमें भी अपना शत प्रतिशत दूंगी। मेरा इरादा स्पष्ट है। 

इसे भी पढ़ें: स्टार की तरह राजनीति में नहीं आई हूं : उर्मिला मातोंडकर

अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं को समझना चाहिए कि राजनीति में रहने के लिए काफी संयम रखने की आवश्यकता होती है। मैं आलोचना समझती हूं, लेकिन मैं नकारात्मकता, बेहूदगी का भी सामना कर रही हूं। मैंने इन दिनों में कभी खुद के पीड़ित होने की बात नहीं कही। मैं यहां लंबी पारी खेलने के लिए हूं। मातोंडकर का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है। इस सीट पर 2014 में भाजपा उम्मीदवार शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को मात दी थी। उत्तर मुम्बई में 29 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar