मुझे प्रचंड राजनीति करनी है, 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना है- उमा भारती

By दिनेश शुक्ल | Oct 27, 2020

रायसेन। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा है कि अभी उन्हें प्रचंड राजनीति करनी है, वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना है। उमा भारती मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में साँची विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति नहीं छोड़ी है। अभी दो तीन साल गंगा के लिए लगाना है इसलिए वह सक्रिय राजनीति से दूर हुई है क्योंकि गांगा के लिए काम करना है तो उसको ठीक से करने के लिए राजनीति से दूर रहकर ही किया जा सकता है क्योंकि गंगा को लेकर सभी राजनीति दल गांगा के मामले में एक है पूरी देश एक है, पूरी दुनियां एक है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा