मैंने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का विचार त्यागा नहीं है: कमला हैरिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

कमला हैरिस ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में फिर से शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। शनिवार को ‘बीबीसी’ को दिए साक्षात्कार में हैरिस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में एक महिला अमेरिका की राष्ट्रपति बनेगी, जो ‘‘संभवतः’’ वह हो सकती हैं।

हैरिस ने कहा, ‘‘मैंने अपना पूरा करियर सेवाभाव से जिया है और यह मेरी रगों में बसा है। सेवा करने के कई तरीके हैं। मैंने कभी जनमत सर्वेक्षणों पर ध्यान नहीं दिया।’’ उन्होंने हाल में अपनी पुस्तक ‘107 डेज’ के विमोचन के बाद कई साक्षात्कार दिए हैं।

यह पुस्तक 2024 के डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के दौड़ से बाहर होने के बाद उनकी जगह लेने के हैरिस के अनुभव पर केंद्रित है। वह आखिरकार रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से हार गईं।

पिछले हफ्ते ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को दिए साक्षात्कार में 60 वर्षीय हैरिस ने स्पष्ट किया कि 2028 में फिर से चुनाव लड़ने का विचार उन्होंने त्यागा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद को पार्टी की समर्पित नेता के रूप में देखती हैं और पूरी शिद्दत से 2026 के मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन