By Kusum | Nov 30, 2023
वर्ल्ड कप 2023 के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध बनाने बढ़ा दिया है। इसकी पुष्टि बोर्ड खुद भी कर चुका है। इस बीच गुरुवार को राहुल द्रविड़ की एक और प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि अभी तक कॉन्ट्रैक्ट उनके पास नहीं आया है और ना ही उन्होंने कोई साइन किए हैं।
बता दें कि, दिल्ली में हुई भारतीय बोर्ड की बैठक के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा कि मैंने अभी तक बोर्ड के साथ अनुबंध पर साइन नहीं किए हैं। लेकिन कार्यकाल पर चर्चा हुई है। एक बार मुझे कागजात मिल जाएं तो मैं हस्ताक्षर करूंगा।