मुझे पता है कि मैं युवा नहीं हूं लेकिन...ट्रम्प के खिलाफ डिबेट में खराब प्रदर्शन पर बोले बाइडेन

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पहली राष्ट्रपति बहस में अपनी बढ़ती उम्र और खराब प्रदर्शन को स्वीकार किया। उनके अस्थिर और लड़खड़ाते जवाबों ने डेमोक्रेट्स के बीच नवंबर चुनावों में संभावित हार की चिंता बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा डिबेट में बढ़त बनाने का था। बाइडेन  ने अपने प्रदर्शन के एक दिन बाद एक रैली में कहा मुझे पता है कि मैं एक युवा व्यक्ति नहीं हूं। भीड़ की तरफ से चार साल और के नारे लगाए जाने पर बाइडेन ने कहा कि मैं पहले की तरह आसानी से नहीं चलता, मैं पहले की तरह सहजता से नहीं बोलता, मैं पहले की तरह बहस नहीं करता। मैं सही और गलत को जानता हूं। मुझे पता है कि काम कैसे करना है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में क्यों जमा हुई 29 देशों की सेना? भारत की नेवी भी पहुंची, चीन-रूस में मचा हड़कंप

नवंबर चुनावों से पहले पहली राष्ट्रपति बहस को व्यापक रूप से राष्ट्रपति की हार के रूप में माना गया, क्योंकि सीएनएन पर बहस देखने वाले 67 प्रतिशत पंजीकृत दर्शकों ने वोट दिया कि ट्रम्प ने बिडेन से बेहतर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के प्रदर्शन ने यह चिंता बढ़ा दी है कि वह अगले चार साल के कार्यकाल के लिए उपयुक्त नहीं हो सकते हैं और कुछ डेमोक्रेट अब उन्हें अपने उम्मीदवार के रूप में बदलने पर भी विचार कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Renewable Energy सेक्टर में 2030 तक मिलेंगे 10 लाख नए रोजगार, Rooftop Solar में बढ़ेंगी नौकरियां

Shahdara Police ने बुजुर्ग के घर से 15 लाख के गहने चुराने वाले फर्जी तांत्रिक समेत 3 को पकड़ा

Caller ID Mandatory India | अब अनजान नंबरों से कॉल्स का झंझट खत्म! 1 नवंबर से फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, सरकार का बड़ा फैसला

अमेरिकी नागरिकता वाले अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई