लंबी अवधि के प्रारूप मुझे रास आते हैं, विकेटों के बीच दौड़ने पर कोहली से सलाह लेता हूं: तिलक वर्मा

By Renu Tiwari | Dec 02, 2025

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा को लंबे प्रारूपों में खेलना रास आता है और वह विराट कोहली से फिटनेस और विकेटों के बीच दौड़ के बारे में सलाह ले रहे हैं ताकि आने वाले मौकों का पूरा फायदा उठा सकें। तेइस वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ चार वनडे खेले हैं जबकि उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वनडे श्रृंखला में टीम में कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की मौजूदगी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: मुद्रास्फीति में गिरावट, ग्रोथ मजबूत: RBI रेपो दर में 0.25% की कटौती कर सकता है, केयरएज की रिपोर्ट

तिलक ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘‘ वनडे और टेस्ट क्रिकेट मेरे खेल के मुताबिक है और मैं इसका अधिक लुत्फ उठाता हूं। मैं और वनडे खेलने के लिए उत्साहित हूं। जब रोहित भाई और विराट भाई एक ही टीम में होते हैं, तो आत्मविश्वास का स्तर बिल्कुल अलग होता है।’’ उन्होंने रोहित और कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘उनके पास अपार अनुभव और ज्ञान है। मैं बेहतर होने के लिए उनसे ज्यादा से ज्यादा सलाह लेने की कोशिश करता हू।’’  

इसे भी पढ़ें: चेन्नई में 'दित्वा' का कहर: 2 लाख खाने के पैकेट बांटे, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

इस युवा वामहस्त बल्लेबाज ने कहा कि वह कोहली से खास तौर पर फिटनेस और विकेटों के बीच दौड़ के बारे में सलाह लेते रहे हैं क्योंकि वह इस मामले में वह उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं। तिलक ने कहा, ‘‘मैं विराट भाई से काफी बात करता हूं, खासकर फिटनेस और विकेटों के बीच दौड़ के बारे में उनकी सलाह लेता हूं। मुझे भी दौड़ना पसंद है और मुझे लगता है कि इस मामले में मैं काफी तेज हूं। ’’  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला के बारे में तिलक ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुझे जब भी मौके मिलेंगे, मैं उन मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहूंगा। मैं वनडे और टेस्ट में भी खुद को साबित करना चाहता हूं।

News Source- PTI Information 

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के हीरो Suryakumar Yadav बोले- पढ़ाई में फिसड्डी था, अब Cricket में 80% मिले

TMC Candidate List 2026: टीएमसी ने जारी 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, भवानीपुर में होगा शुभेंदु अधिकारी बनाम ममता बनर्जी

Future of Computing: 11.2-इंच 3.2K डिस्प्ले और 9200mAh बैटरी, Xiaomi Pad 8 बनेगा गेम चेंजर

LPG Supply संकट पर सरकार का डबल एक्शन, विवेकपूर्ण उपयोग की अपील, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ छापे