मुझे जस्सी भाई और खुद पर... ओवल में इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद सिराज हुए इमोशनल

By Kusum | Aug 05, 2025

ओवल टेस्ट के हीरो रहे मोहम्मद सिराज के लिए जसप्रीत बुमराह हमेशा से एक प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। हैदराबाद के इस गेंदबाज ने स्वीकार किया कि लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद उन्हें अपने गौरवशाली पलों में सीनियर साथी तेज गेंदबाज की कमी खल रही थी।

सिराज ने ओवल में पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए, जिससे भारत ने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर की। सिराज ने मैच में 9 विकेट लेकर न केवल मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, बल्कि अपने फैंस से भी खूब तारीफे बटोरी।

बीसीसीआई ने एक वीडियो में भावुक सिराज ने कहा कि, हर बल्लेबाज, हर गेंदबाज, उसे मैं सलाम करता हूं। जिस तरह से हमने वापसी की वह शानदार थी। मुझे जस्सी भाई की याद आती है, क्योंकि अगर वह यहां होते तो ये और खास होता। मुझे जस्सी भाई और खुद पर विश्वास है।

जसप्रीत बुमराह घुटने में चोट होने के कारण पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें चौथे टेस्ट मैच के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया था। रविवार को हैरी ब्रूक का कैच छोड़ने के बाद सिराज आखिरी दिन पूरी तरह से प्रतिबद्ध नजर आए। उन्होंने सोमवार सुबह के सत्र में जो भी गेंदें फेंकी उसने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया।

सिराज ने इस दौरान कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो, इस समय जो भावनाएं मेरे अंदर हैं, मैं उन्हें शब्दों में बयां नहीं कर सकता। क्योंकि कल मैंने कैच छोड़ दिया था। जब मैं सोने जा रहा था तो मैं बस यही सोच रहा था कि मैंने ऐसा कैसे कर दिया।

साथ ही सिराज ने कहा कि, अगर मैं उस कैच को लपक लेता तो हमें सोमवार को मैदान पर आकर खेलने की जरूरत नहीं पड़ती। हम आराम कर रहे होते। लेकिन ऊपर वाले ने हमारे लिए कुछ और ही सोच रखा था। वह हमें सोमवार को स्टेडियम तक ले आया और नतीजा सबके सामने है   

प्रमुख खबरें

Zaporizhzhia में इमारतें क्षतिग्रस्त, Kharkiv में Russian Drone Attack में महिला की मौत

Afghanistan में Pakistan Air Strike, 28 चरमपंथियों के मारे जाने का दावा

CM Yogi के नेतृत्व में UP में कानून का राज, Meerut में बोले BJP अध्यक्ष Nitin Nabin

Dupahiya Season 2 Trailer Out | दुपहिया सीजन 2 का ट्रेलर आउट! मोबाइल टावर, अंधविश्वास और निरहुआ की एंट्री से मचेगी अफरा-तफरी