Putin से एक सप्ताह तक Kyiv पर हमले नहीं करने का अनुरोध किया: Trump

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से आग्रह किया है कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक हफ्ते तक हमले ना करें, क्योंकि क्षेत्र भीषण ठंड के दौर से गुजर रहा है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कैबिनेट बैठक में कहा, ‘‘मैंने राष्ट्रपति पुतिन से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया कि वह भीषण ठंड के दौरान एक सप्ताह तक कीव और अन्य शहरों व कस्बों पर हमले ना करें।’’

उन्होंने दावा किया कि पुतिन ‘‘इस बात पर सहमत हो गए हैं।’’ हालांकि, फिलहाल रूस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच, अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रूस द्वारा यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिज़्ज़िया क्षेत्र में रात में किये गए ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी