ऋषभ पंत को कप्तान बनाये रखने के टीम के निर्णय का सम्मान करता हूं : श्रेयस अय्यर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021

दुबई। श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना पसंद है लेकिन वह ऋषभ पंत को 2021 सत्र के आखिर तक कप्तान बनाये रखने के टीम प्रबंधन के निर्णय का सम्मान करते हैं। अय्यर की अगुवाई में दिल्ली ने 2020 में फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन कंधे की चोट के कारण वह इस साल टूर्नामेंट के पहले चरण में नहीं खेल पाये थे जिसके बाद टीम प्रबंधन ने पंत को कप्तान नियुक्त किया था। कोविड-19 के कारण मई में स्थगित कर दिये आईपीएल के फिर से बहाल होने पर 26 वर्षीय अय्यर ने वापसी की लेकिन दिल्ली ने पंत को ही कप्तान बनाये रखा।

इसे भी पढ़ें: जी20 बैठक में बोले जयशंकर, आतंकवाद के लिए न हो अफगानिस्तान का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘‘और कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। अब मैं बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दे रहा हूं। जब मैं कप्तान था तो मुझे दबाव में खेलना पसंद था। जब दबाव होता है तो आपके सामने अधिक चुनौतियां होती है और ऐसी परिस्थितियों में मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं। ’’ अय्यर ने कहा, ‘‘यहां तक कि आज (बुधवार) जब मैं क्रीज पर उतरा तो मैच जीतने का दबाव था। विकेट में असमान उछाल थी तो मेरी सोच वही थी कि आखिर तक टिके रहकर मैच जीतना है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन