कोरोना वायरस से पीड़ित एक्टर वरूण धवन का बयान, कहा-मुझे और सावधानी बरतनी चाहिए थी

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2020

मुंबई। पिछले कुछ समय से अनिल कपूर और वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जीयो की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के कई हिस्सों पर काम चल रहा था। इसी बीच फिल्म की शूटिंग को तब अचानक रोक दिया गया जब पता चला की टीम के किसी सदस्य को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गयी है। इस खबर के बाद सेट पर काम कर रहे सभी ने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया जिसमें पाया गया कि फिल्म के लीड एक्टर वरूण धवन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं।

धवन (33) ने इंस्टाग्रम पर पहली बार अपनी बीमारी के बारे में लिखा। उन्होंने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘ मैं इस महामारी के दौर में काम पर लौटा और मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया। निर्माता द्वारा सारे एहतियात बरते गये थे लेकिन जिंदगी में कुछ भी पक्का नहीं है, खासकर कोविड-19 तो बिल्कुल नहीं।इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतिये, मैं मानता हूं कि मुझे और सावधानी बरतनी चाहिए थी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने शुभचिंतकों का उनके असीमित प्यार के लिए आभारी हूं।’’ धवन ने लिखा, ‘‘ मैं रोज शीघ्र स्वस्थ्य होने के संदेश देखता हूं और मेरा मनोबल ऊंचा रहता है। आपको धन्यवाद।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए