सनातन धर्म वाली टिप्पणी पर कायम हूं, बीजेपी के हमलों के बीच पिनाराई विजयन ने एक फिर किया साफ

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सनातन धर्म पर अपनी टिप्पणी पर अड़े हैं, जो उन्होंने शिवगिरी तीर्थयात्रा के उद्घाटन के दौरान की थी। तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री द्वारा बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में पिनाराई विजयना ने कहा कि वह अपना बयान नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा मैंने कल जो कहा था, मैं उस पर कायम हूं। वे श्री नारायण गुरु को सनातन धर्म के प्रवक्ता के रूप में चित्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह सही नहीं है। उन्होंने भाजपा के उन आरोपों का भी जवाब दिया कि वह वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। अगर यह वोट-बैंक की राजनीति है, तो क्या मुझे कुछ और नहीं कहना चाहिए? मैंने जो कहा वह यह था कि श्री नारायण गुरु को संतान धर्म का प्रवक्ता बनाने का प्रयास न करें। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir BJP ने अपनी सफलताएं और Omar Abdullah के नेतृत्व वाली सरकार की विफलताएं गिनवाईं

विजयन ने यह भी कहा कि (श्री नारायण) गुरु सनातन धर्म के प्रवक्ता या अभ्यासकर्ता नहीं थे। बल्कि, वह एक भिक्षु था जिसने उस धर्म को तोड़ा और नए युग के लिए नए युग के 'धर्म' की घोषणा की। वह समाज सुधारक को सनातन धर्म के समर्थक के रूप में चित्रित करने के प्रयास की निंदा कर रहे थे। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक