आयकर विभाग ने 42 परिसरों में की छापेमारी, 62 करोड़ रुपये की नकदी की जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

नयी दिल्ली।आयकर विभाग ने कई शहरों में हवाला कारोबारियों और फर्जी बिल बनाने वालों पर छापे मारकर 62 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये बेनामी धन है और इसे संजय जैन के रूप में पहचाने गए एक व्यक्ति से संबंधित विभिन्न परिसरों से जब्त किया गया।

इसे भी पढ़ें: भारत में 10 महीनों के दौरान एक लाख महिलाओं को डिजिटल कौशल सिखाएंगी ये 2 कंपनी

आयकर विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 परिसरों में छापेमारी की थी, जिनसे यह राशि जब्त की गई। आयकर विभाग ने कहा कि इस दौरान हवाला रैकेट द्वारा कथित रूप से करीब 500 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के संकेत मिले। उन्होंने कहा कि जिन परिसरों में छापे मारे गए, वहां लकड़ी की अलमारी और फर्नीचरों में 2000 रुपये और 500 रुपये के नोट छिपाकर रखे गए थे। इससे पहले सीबीडीटी ने मंगलवार को जारी बयान कहा था कि 2.37 करोड़ रुपये की नकदी और 2.89 करोड़ रुपये के आभूषणों के साथ ही 17 बैंक लॉकरों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जानी बाकी है।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja: Delhi में श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे 2000 से अधिक घाट, प्रवेश वर्मा ने दी जानकारी

कार्तिक द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा, ब्रह्मा जी की तपस्या से ऐसे प्रकट हुए भगवान चित्रगुप्त

Delhi NCR में दिवाली से पहले PM 2.5 स्तर तीन साल के शीर्ष पर, CSE रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Defence Ministry Big Deal | रक्षा क्षेत्र में दो बड़े मील के पत्थर! INS बेतवा के आधुनिकीकरण के लिए 500 करोड़ का करार और प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण