नेता प्रतिपक्ष पद से हटाए जाने पर बोले लोबो, किसी को विपक्ष का नेता बनना चाहते हैं इस वजह ऐसा किया

By अनुराग गुप्ता | Jul 11, 2022

पणजी। कांग्रेस की गोवा इकाई में बड़ी राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को गोवा भेजा है ताकि पार्टी को टूटने से बचाया जा सके। आपको बता दें कि माइकल लोबो समेत पार्टी के 5-7 विधायक बागी हो गए हैं। जिसके तत्काल बाद कांग्रेस ने एक्शन लेते हुए माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया और फिर विधानसभा अध्यक्ष से माइकल लोबो और दिगंबर कामत को अयोग्य ठहराने की मांग की।

महाराष्ट्र रिटर्न की थी तैयारी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गोवा में महाराष्ट्र रिटर्न की तैयारी थी और कांग्रेस को जैसे ही इसकी खबर लगी आला नेतृत्व ने पार्टी को टूटने से बचाने के लिए एक्शन लिया। दरअसल, कांग्रेस का रविवार को 11 में से 5 विधायकों से संपर्क खत्म हो गया था। जिसके बाद पार्टी ने अपने विधायकों को एकजुट करना शुरू किया और माइकल लोबो के खिलाफ जल्द कार्रवाई की। हालांकि कांग्रेस के 11 में से 5 विधायक बागी नजर आ रहे हैं। ऐसे में विधायक कभी भी पाला बदल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में जारी कांग्रेस संकट को लेकर भाजपा पर बरसे खड़गे, बोले- राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनके पास है विधायकों की कमी

भाजपा के संपर्क में 11 विधायक

भाजपा महासचिव और पार्टी प्रदेश प्रभारी सीटी रवि ने दावा किया कि गोवा कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि गोवा कांग्रेस के 11 विधायक जल्द से जल्द कांग्रेस छोड़ने और हमसे जुड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के कई नेता और विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि निकट भविष्य में भाजपा में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी