आप पर भरोसा करते हैं, जयशंकर ने मांगा जर्मनी के विदेश मंत्री का समर्थन, क्या ये मुलाकात भविष्य की तैयारी है ?

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2025

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पिछले साल हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 50 अरब यूरो का था। जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हम अपने व्यापार को दोगुना कर देंगे। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूँ कि भारत भी उनकी इसी भावना का समर्थन करता है। वह जर्मन सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है... मैं दोहराना चाहता हूँ कि हम इस देश में व्यापार को और आसान बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। 

इसे भी पढ़ें: Taliban को जयशंकर ने फोन घुमाया, भारत ने सबसे पहले कर दिया ये बड़ा काम

बातचीत के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मनी से यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता को तेज करने के लिए समर्थन मांगा। जयशंकर ने कहा कि जर्मनी ने पिछले साल तरंग शक्ति वायु अभ्यास में भाग लिया था । आज, हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस तरह की भागीदारी जारी रहनी चाहिए, बल्कि इसका विस्तार भी होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने केसरगंज मस्जिद के पास बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया वीडियो के बाद गश्त तेज

Lucknow में खिली धूप, मौसम विभाग ने UP के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान

Lawrence Bishnoi-Godara Gang के नाम पर नूंह के BJP नेता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Pune में शिवसेना MLC Neelam Gorhe के बंगले में चोरी, आरोपी छात्र गिरफ्तार