'मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोकें...', कांग्रेस के सांसद ने आखिर ऐसा क्यों कहा

By अंकित सिंह | Oct 17, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में लगी हुई है। इन सबके बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की है। यह नेता कोई और नहीं बल्कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वर्तमान सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकनी चाहिए और हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात में जाकर जनता को जगाना चाहिए ताकि वे कांग्रेस को वोट दें जो बीजेपी को हरा सकती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा का विरोध करती हैं। आपको बता दें कि मोदी लहर के बावजूद फ्रांसिस्को ने 2019 के चुनाव में साउथ गोवा से जीत हासिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, होगा नए अध्यक्ष का चयन, कभी गांधी के उम्मीदवार को मिली थी नेताजी से मात, 137 साल में छठी बार होगा ऐसा मुकाबला

चार राज्यों से गुजर चुकी है यात्रा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व करते हुए गांधी अब तक चार राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी हैं। शनिवार सुबह बेल्लारी में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग कतारों में खड़े थे। इस दौरान उनका कारवां ढोल-नगाड़ों और नारों की गूंज के बीच आगे बढ़ा। यात्रा मार्ग पोस्टर, बैनर और कांग्रेस पार्टी के झंडों से पटा हुआ था। इस दौरान कई लोग गांधी से हाथ मिलाते, उनके गले लगते और उनसे बातचीत करते नजर आए। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी