By Renu Tiwari | Oct 14, 2025
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के अभिनेता राघव जुयाल का कहना है कि वह अपने आदर्श शाहरुख खान की तरह देश के सबसे बड़े सुपरस्टार बनना चाहते हैं। राघव ने एबीसीडी 2 , किल और हाल ही में वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी में अपने अभिनय से आलोचकों और अपने प्रशंसकों को प्रभावित किया है। राघव देहरादून के रहने वाले हैं, एक ऐसा शहर जो मुंबई की चकाचौंध से कोसों दूर है। शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिये निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है।
वह शाहरुख खान के बड़े प्रशंसक हैं। राघव ने शाहरुख की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘वह सफलता के प्रतिमानहैं - वह व्यक्ति जिसने स्वयं को शून्य से लेकर विश्व के सबसे धनी और सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक बनाया। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? दिल्ली का एक लड़का आज दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार है। मेरे लिए, वो मेरा गुरु है। वो मेरा सब कुछ है। ’’ राघव (34) ने याद किया कि जब वह मुंबई आए थे तो सुपरस्टार केबंगले मन्नत के सामने उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ के बीच खड़े होते थे।