अपनी फार्म को विश्व कप में जारी रखना चाहता हूं: मोहम्मद शमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

मोहाली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं और वह इस फार्म को ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के दौरान जारी रखना चाहते हैं। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे शमी ने मंगलवार को यहां कहा, ‘‘मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि मुझे देश के लिए विश्व कप में खेलने का एक और मौका मिल रहा है। मैं अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल कर चुका हूं, मैं अच्छी लय में भी हूं और इसे विश्व कप में लेकर जाना चाहता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: CWC 2019: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, BCCI ने शंकर-कार्तिक पर खेला दांव

उन्होंने कहा, ‘‘यह लंबी यात्रा है। मैं 2015 विश्व कप में खेला, इसके बाद चोटिल हो गया और इससे उबरने में दो साल का समय लगा। रिहैबिलिटेशन के बाद मैंने 2016 विश्व टी20 टीम में जगह बनाई। इसके कुछ समय बाद मैंने पूर्ण आत्मविश्वास हासिल कर लिया और महसूस करने लगा कि मैं सही राह पर हूं।’’शमी ने कहा, ‘‘आपने 2018 में देखा कि मैं नियमित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेला। आत्मविश्वास का स्तर काफी ऊंचा है, मैं उसी गति से गेंदबाजी कर रहा हूं जैसे पहले किया करता था। उम्मीद करता हूं कि मैं इसे जारी रखूंगा।’’

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand