मैं इसी माटी में पैदा हुआ, यहीं खेत जोते तुम कहां से आए कमलनाथ ? : शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Oct 16, 2020

भोपाल। उद्योगपति कमलनाथ मुझसे नालायक कहते हैं, क्या मैं आपको नालायक लगता हूं? फिर कहते हैं शिवराज कलाकार है, एक्टिंग करता है। इससे भी मन नहीं भरा, तो अब उनकी पार्टी कह रही है कि शिवराज नंगा-भूखा है। मैं तो इसी माटी में पैदा हुआ, यहीं खेला और बड़ा हुआ, यहीं खेत जोते पर तुम कहां से आए कमलनाथ? पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से यह सवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भांडेर विधानसभा के सालोन, अंबाह विधानसभा के रछेड़ एवं सुमावली में सभाओं को संबोधित करे हुए कही। सभा को केंद्रीय मंत्री  नरेंद्रसिंह तोमर तथा प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया। 

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह पहुँचे चुनाव आयोग, भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए आरोप

इस दौरान अंबाह विधानसभा के रछेड़ एवं सुमावली की आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज जो चुनाव हमारे सामने हैं, ये भारतीय जनता पार्टी के लिए तो महत्वपूर्ण हैं ही, चंबल क्षेत्र के लिए, यहां विकास की संभावनाओं के लिए भी बहुत महत्वूपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में हुई एक छोटी सी चूक ने इस क्षेत्र के विकास को 15 महीने पीछे कर दिया, इसलिए ध्यान रखें अब ये चूक न हो। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव सरकार बनाने के लिए थे, जबकि ये चुनाव सरकार को बनाए रखने के लिए हैं। तोमर ने कहा कि शिवराज जी जब प्रतिपक्ष में रहे, तब भी इस क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र के विकास में नए आयाम जोड़ने के प्रयास करते रहे हैं। शिवराज जी जब पहले मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देना शुरू किया, गेहूं और धान पर बोनस शुरू किया। इस बार जब वे मुख्यमंत्री बने हैं, तो कोरोना संकट के बीच उन्होंने किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपये जोड़कर किसानों को देने की घोषणा की है। अब मध्य प्रदेश के किसानों को 10 हजार रुपये हर साल सम्मान निधि मिलेगी। तोमर ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि चंबल क्षेत्र का विकास हो, विकास की नई लहर आए, चंबल प्रोग्रेस वे बने ताकि इस क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदल सके। लेकिन ये तभी संभव है, जब हर सीट पर कमल खिले और ये तभी खिलेगा जब जनता अपना आशीर्वाद पार्टी के उम्मीदवारों को देगी। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते