3 साल पहले मुझे देश छोड़ने का दिया गया था मौका, पूर्व PAK पीएम इमरान खान का दावा

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2025

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें तीन साल के लिए निर्वासन पर देश छोड़ने का अवसर दिया गया था, जिसे उन्होंने 'अस्वीकार' कर दिया। खान ने मीडियाकर्मियों को बताया कि इस्लामाबाद में उनके बानी गाला निवास में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के साथ उनसे अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क किया गया था। खान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जब मैं अटक जेल में था तो मुझे तीन साल के निर्वासन का अवसर दिया गया था, लेकिन मैं पाकिस्तान में ही जिऊंगा और मरूंगा।

इसे भी पढ़ें: Pakistan ने टैंगों के सहारे छेड़ा दोस्ती वाला तराना, भारत ने T फॉर टेररिज्म बता दिखाया आईना

पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने उन रिपोर्टों पर भी टिप्पणी की, जिनमें संकेत दिया गया है कि ट्रम्प प्रशासन उनकी रिहाई के लिए पाकिस्तान सरकार पर दबाव डाल सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ट्रम्प तटस्थ रहेंगे। उन्होंने वर्तमान पाकिस्तान सरकार पर भी हमला करते हुए इसे सत्तावादी युग बताया। 

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच